दिल्ली में यमुना 5 दिन बाद खतरे से नीचे आई: केजरीवाल ने फ्लड कंट्रोल कमेटी की 2 साल से मीटिंग ही नहीं की

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली में 5 दिन बाद रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। सुबह 11 बजे तक यमुना का वाटर लेवल घटकर 205.91 मीटर पर आ गया। यमुना के वाटर लेवल का डेंजर मार्क 205.33 मीटर पर है।

इधर, दिल्ली के LG ऑफिस ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण के लिए एक कमेटी बनाई गई है। पिछले दो साल से इस कमेटी की कोई बैठक ही नहीं हुई। दिल्ली के CM इसके अध्यक्ष हैं।

LG ऑफिस के मुताबिक जून में इस कमेटी की बैठक हो जानी चाहिए थी, जो नहीं की गई। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सेना और सेंट्रल वाटर कमीशन के अधिकारी शामिल होते हैं। इस मीटिंग के बाद ही फ्लड कंट्रोल को लेकर निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन बिना बैठक और तैयारियों के ही राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर दिए।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन आरोपों को गलत बताया। AAP ने कहा कि 6 जुलाई को कमेटी की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता राजस्व मंत्री आतिशी ने की थी।