मुजफ्फरनगर मे गांधी कॉलोनी की चमकी किस्मत, 36 लाख की लागत से…

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल लगातार शहर के विकास को लेकर सक्रिय नजर आ रही हैं। उनके द्वारा शहर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। आज विकास की सौगात लेकर गांधी कालोनी पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला का ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने जमकर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने जनता को भरोसा दिलाया कि जब तक समूचे शहर की हर गली तक विकास नहीं पहुंचेगा, चैन से नहीं बैठूंगी।

सोमवार को श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिकाध्यक्ष एवं विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी तथा क्षेत्रीय सभासदगण प्रेमी छाबड़ा एवं विवेक चुघ, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ वार्ड संख्या 29 एवं वार्ड संख्या 9 में लगभग 3600000 रुपए की लागत से मोहल्ला गांधी कालोनी में गांधी वाटिका की बगल वाली सड़क एवं पंजाबी बारात घर के पीछे की सड़क तथा आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए स्थल पर कार्य प्रारंभ कराए गए।

जगह जगह शहर में विकास कार्य चल रहे हैं एवं कोरोना काल में भी इनके द्वारा सड़कों पर रहकर सैनिटाइजर, फागिंग एवं नाला सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य जनहित में संपादित कराए गए। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा विजय शुक्ला को बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वह क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के अपने उद्देश्य की ओर कदम बढ़ाए हुए हैं तथा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के भेदभाव के बिना सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प के साथ वह समस्त वार्डों में विकास कार्य करा रही है। मोदी जी व योगी जी के निर्देशानुसार पार्टी को मजबूत करने की तरफ भी कदम बढ़ाए हुए हैं।

इस अवसर पर श्रीमती अंजू अग्रवाल, विजय शुक्ला, प्रेमी छाबड़ा, विवेक चुघ, शफीक अहमद, दिलशाद मुन्ना, अरविंद धनगर, ओम सिंह, भीष्म सिंह सभासदगण के अलावा डा अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, संजय पुंडीर व उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण, अशोक ढींगरा, मनोज बालियान, अवनीश कुमार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं एसके बिट्टू तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।