मुजफ्फरनगर। जनपद का संवेदनशील माने जाने वाले मीनाक्षी चौक पर नाम बदलने को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है, जिसने नगर के साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की चिंता बढ़ा दी है। मीनाक्षी चौक पर तथाकथित हिंदूवादी नेताओं द्वारा ‘महर्षि वाल्मीकि चौक’ के नाम से होर्डिंग लगाने के बाद अब शहर के खालापार और थाना सिविल लाइन क्षेत्रों में हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने की खबर है, जिसने तनाव और बढ़ा दिया है।