केतन की बहन के संदेह ने खोला असली राज, कैसे सिया और चेतन की साजिश का हुआ पर्दाफाश

पुणे; Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस की जांच में एक के बाद एक नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो लोगों को दंग कर रही है. इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केतन अग्रवाल की बहन के एक संदेह के कारण के कारण सिया की सच्चाई सामने आ सकी.

दरअसल, पुणे के लोहगढ़ किले में चट्टान से गिरे केतन अग्रवाल की मौत को उनकी बहन एक हादसा मानने को तैयार नहीं थीं. केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है. इस घटना की जांच पुलिस सभी एंगल से कर रही है.

पुलिस ने पहले माना सामान्य हादसा
गौरतलब है कि केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया के साथ 18 जून को लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग पर गए थे. इसी दौरान चट्टान से गिरकर उनकी मौत हो गई. आरोप है कि सिया ने उन्हें ऊंचाई से धक्का दिया था. इस मामले में स्थानीय लोनावला ग्रामीण पुलिस ने हादसा का मामला दर्ज किया.

बहन को हुआ था शक
केतन की बहन को शक हुआ कि यह कोई घटना नहीं, बल्कि साजिश थी. केतन की बहन का यह संदेह की मामला सुलझाने का शुरुआती बिंदु बन गया. केतन के अंतिम संस्कार के बाद भी उनकी बहन दुर्घटना की कहानी पर संदेह करती रही. उनके मन में कई सवाल थे. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना के चार दिन बाद, सिया गोयल ने अग्रवाल परिवार के घर जाकर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान, केतन की बहन ने सिया से लोहागढ़ में हुई घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की.

सवालों को घुमाने लगी सिया
रिपोर्ट के अनुसार, सिया ने बताया कि वह और केतन लोहगढ़ में 31 मई, 14 जून और 18 जून को तीन दिन ट्रेकिंग के लिए गए थे. केतन की बहन ने माना कि सिया के जवाबों में विरोधाभस है और टालमटोल जैसे रवैया हैं. यही कारण है कि उनका संदेह गहरा गया. इसके बाद केतन के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और मामले की जांच नए सिरे से करने की शुरुआत की.

पुलिस की जांच में हुए कई खुलासे
परिवार की अपील के बाद पुलिस ने स्थानीय सीसीटीवी फुटेज, टेक्नीकल साक्ष्यों की जांच में पाया गया कि ये कोई हादसा नहीं था, बल्कि एक साजिश थी. जांच के दौरान पुलिस को सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच कथित प्रेम प्रसंग के बारे में भी पता चला. परिवार का आरोप है कि गोयल परिवार को सिया और चेतन के रिश्ते में पहले से पता था, लेकिन फिर भी उन्होंने केतन के साथ रिश्ता कराया.

सिया और चेतन पुलिस की रिमांड पर
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद चेतन और सिया को हिरासत में लिया. इसके बाद पूछताछ शुरू की. हालांकि, जब दोनों ने गोलमटोल जवाब दिया, तो पुलिस ने पूछताछ और जांच तेज कर दी. जांच से यह संकेत मिलने लगे कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया औक फिर सात दिन की रिमांड पर भेजा गया.