- देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस में लगी आग, बोगियों में भरा धुआं तो ट्रेन से कूदने लगे यात्री, फिर क्या हुआ? - May 14, 2024
- बिकने वाली है हल्दीराम स्नैक्स? हजारों करोड़ की डील की दौड़ में कौन सी कंपनियां शामिल - May 14, 2024
- 3 अरब का बिजनेस बनाने का था प्लान, परीक्षार्थियों को रटवाया गया था क्वेश्चन पेपर - May 14, 2024
एक शातिर ठग ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स को भी ‘ठगी’ का शिकार बनाया। एक किताब में किए गए दावे के मुताबिक, पाकिस्तानी शख्स ने बिल गेट्स से सात अरब से अधिक रुपये ‘ठग’ लिए। ‘द की मैन: ट्रू स्टोरी ऑफ हाउ द ग्लोबल एलाइट वाज डूप्ड बाय ए कैपिटलिस्ट फेयरी टेल’ में दावा किया गया है कि आरिफ नकवी नाम के एक पाकिस्तानी ने बिल गेट्स से 10 करोड़ डॉलर (7.41 अरब रुपये) ठग लिए थे। इस किताब को साइमन क्लार्क और विल लॉफ ने लिखा है। किताब में कहा गया कि नकवी एक ‘ठग’ था, जो अरबपतियों की संपत्ति हड़पता था।
आरिफ पाकिस्तान की एक प्राइवेट इक्विटी फर्म का मुखिया था। उसने विश्व निवेशकों का पैसा लगवाने के दौरान बिल गेट्स सहित कई अमीरों से अच्छे संबंध बनाए और इसका फायदा उठवाकर उसने बिल गेट्स से बड़ी रकम ऐंठी।
जेल जा सकता है नकवी
किताब के मुताबिक, आरिफ नकवी ने करीब 100 मिलियन डॉलर की हेराफेरी की थी। इसमें से आधी रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। ऐसे में नकवी इस मामले में जेल की हवा खा सकता है। क्योंकि उसके एक कर्मचारी ने सभी इंवेस्टर्स को ई-मेल भेजकर इसकी जानकारी दे दी थी।