- पेट की जमी हुई गंदगी निचोड़ फेकेगा ये पानी, खाली पेट पिएं फिर देखें कमाल - May 20, 2024
- जल्द टूट जाएगी हरियाणा की सैनी सरकार… हुड्डा की इस भविष्यवाणी में कितनी सच्चाई - May 20, 2024
- Covid Vaccine: कोरोना वैक्सीनेशन के बाद महिलाओं को उठानी पड़ रही पीरियड्स में ये दिक्कतें, एम्स स्टडी में खुलासा - May 20, 2024
नई दिल्ली: आग की तरह, पहिए की खोज ने भी इंसानों का जीवन बदल दिया। बैल गाड़ी बनी, फिर साइकिल, मोटर साइकिल आदि। यहां तक ट्रक, ट्रेन से लेकर विमान तक के पहिए भी गोल होते हैं। लेकिन भैया, किसी ने ऐसी साइकिल बना दी है जिसके पहिए चौकोर हैं। जी हां, बिल्कुल डिब्बे की तरह। फोटो देखते ही दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि आखिर ये चलती कैसे होगी? पर जब आप वीडियो देखेंगे और उसमें साइकिल को चौकोर पहियों के साथ आराम से चलते हुए पाएंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे। दरअसल, साइकिल का चक्का नहीं घूमता बल्कि उस पर लगी रबड़ घूमती है। कैसे? यह आप वीडियो देखकर ठीक से समझ जाएंगे। लेकिन कुछ लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा करने की जरूरत ही क्या थी।
चौकोर पहियों की जरूरत ही क्या है?
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Rainmaker1973 ने 11 अप्रैल को पोस्ट किया और लिखा -The Q ने चौकोर पहियों के साथ चलने वाली ये साइकिल कैसे बनाई? इसे खबर लिखे जाने तक 38 लाख व्यूज और 33 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। लोग हैरान हैं कि आखिर यह साइकिल चौकोर पहियों के साथ कैसे चल रही है। एक शख्स ने लिखा कि आखिर ऐसा करने की जरूरत क्या थी? दूसरे ने लिखा कि भाई इसे कहते हैं फालतू के इनोवेशन। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह आइडिया बहुत पसंद आ रहा है। मतलब, वह इस चौकोर पहिए वाली साइकिल को मुरीद हो गए है!
How The Q created a bike with fully working square wheels (capable of making turns)
[full video: https://t.co/wWdmmzRQY3]pic.twitter.com/bTIWpYvbG1
— Massimo (@Rainmaker1973) April 11, 2023