- दुष्यंत चौटाला का उलटा पड़ गया दांव, 3 MLA पहुंच गए खट्टर के द्वार; पार्टी में टूट का खतरा - May 9, 2024
- हरियाणा में पुरुष टीचर ने खुद को बताया गर्भवती महिला, चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए उठाया कदम; जांच के आदेश जारी - May 9, 2024
- बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर जोगबनी में अरेस्ट - May 9, 2024
नई दिल्ली: आग की तरह, पहिए की खोज ने भी इंसानों का जीवन बदल दिया। बैल गाड़ी बनी, फिर साइकिल, मोटर साइकिल आदि। यहां तक ट्रक, ट्रेन से लेकर विमान तक के पहिए भी गोल होते हैं। लेकिन भैया, किसी ने ऐसी साइकिल बना दी है जिसके पहिए चौकोर हैं। जी हां, बिल्कुल डिब्बे की तरह। फोटो देखते ही दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि आखिर ये चलती कैसे होगी? पर जब आप वीडियो देखेंगे और उसमें साइकिल को चौकोर पहियों के साथ आराम से चलते हुए पाएंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे। दरअसल, साइकिल का चक्का नहीं घूमता बल्कि उस पर लगी रबड़ घूमती है। कैसे? यह आप वीडियो देखकर ठीक से समझ जाएंगे। लेकिन कुछ लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा करने की जरूरत ही क्या थी।
चौकोर पहियों की जरूरत ही क्या है?
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Rainmaker1973 ने 11 अप्रैल को पोस्ट किया और लिखा -The Q ने चौकोर पहियों के साथ चलने वाली ये साइकिल कैसे बनाई? इसे खबर लिखे जाने तक 38 लाख व्यूज और 33 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। लोग हैरान हैं कि आखिर यह साइकिल चौकोर पहियों के साथ कैसे चल रही है। एक शख्स ने लिखा कि आखिर ऐसा करने की जरूरत क्या थी? दूसरे ने लिखा कि भाई इसे कहते हैं फालतू के इनोवेशन। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह आइडिया बहुत पसंद आ रहा है। मतलब, वह इस चौकोर पहिए वाली साइकिल को मुरीद हो गए है!
How The Q created a bike with fully working square wheels (capable of making turns)
[full video: https://t.co/wWdmmzRQY3]pic.twitter.com/bTIWpYvbG1
— Massimo (@Rainmaker1973) April 11, 2023