मंदिरों में चढ़ा बंपर सोना, हर साल सरकार को मिल रहा इतने करोड़ का ब्याज

नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने बताया है कि राज्य के 21 मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए 1,074 किलो सोने को पिघलाकर 24 कैरेट सोने की छड़ों में बदला गया है और इन्हें बैंकों में जमा कर दिया गया है। इस निवेश से सरकार को हर साल करीब 17.81 करोड़ रुपये का ब्याज मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल मंदिरों के विकास कार्यों में किया जा रहा है।

मुंबई में पिघलाया गया सोना
हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी के शेखर बाबू ने बताया गया कि यह सारा सोना मुंबई स्थित सरकारी टकसाल में पिघलाया गया और फिर एसबीआई में स्वर्ण निवेश योजना के तहत जमा किया गया। यह सोना वो था जो मंदिरों में चढ़ाया गया, लेकिन इसे किसी भी प्रकार के उपयोग में नहीं लाया गया था।