- हिमाचल के कुल्लू में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही भूकंप की तीव्रता - June 14, 2024
- हिमाचल में अगले तीन दिनों तक 10 जिलों में भीषण लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी - June 14, 2024
- BJP ने हिमाचल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में Assembly Bypolls के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - June 14, 2024
देहरादून: उत्तराखंड के इस जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियात की सारीं हदें पार कर दी गई। पूरा मामला जानकार पुलिस भी दंग रह गई। 15 साल की लड़की को झांसा देकर रेप किया गया। यही नहीं, पीड़िता के साथ कई बार दरिंदगी की गई, जिससे वह गर्भवती हो गई। लेकिन, इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। उत्तरकाशी जिला निवासी 15 साल की नाबालिग लड़की की गर्भपात के बाद गंभीर बीमार होने के चलते मौत हो गई। मंगलवार शाम शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी को झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हुई तो इस बारे में उसे पता नहीं लगा।
पिछले सप्ताह उसके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजनों ने वहां डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद उसका गर्भपात हो गया। इस दौरान काफी खून भी बहा। किशोरी की हालत गंभीर हो गई तो परिजनों ने उसे दून लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ।
फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बुधवार को पटेलनगर थाने के दरोगा देवेंद्र बिष्ट ने किशोरी के शव का पंचनामा भरा। उन्होंने बताया कि गर्भपात के बाद किशोरी अस्पताल में भर्ती हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम परिजन शव अपने साथ लेकर चले गए। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने किशोरी की बच्चेदानी को सुरक्षित रख लिया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। परिजन तहरीर देंगे तो दुष्कर्म या संबंधित धाराओं में केस भी वहां की पुलिस दर्ज करेगी।