- बिहार की इस सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव…. एक-दूसरे के पति पर आरोप लगा रहीं प्रत्याशियों की पत्नियां - May 17, 2024
- आग से निपटने में पटना के 185 स्कूल भी फेल; बचाव के इतंजाम नहीं, फायर विभाग का नोटिस - May 17, 2024
- पटना में 4 साल के बच्चे की हत्या पर बवाल; गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग - May 17, 2024
देहरादून: उत्तराखंड के इस जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियात की सारीं हदें पार कर दी गई। पूरा मामला जानकार पुलिस भी दंग रह गई। 15 साल की लड़की को झांसा देकर रेप किया गया। यही नहीं, पीड़िता के साथ कई बार दरिंदगी की गई, जिससे वह गर्भवती हो गई। लेकिन, इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। उत्तरकाशी जिला निवासी 15 साल की नाबालिग लड़की की गर्भपात के बाद गंभीर बीमार होने के चलते मौत हो गई। मंगलवार शाम शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी को झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हुई तो इस बारे में उसे पता नहीं लगा।
पिछले सप्ताह उसके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजनों ने वहां डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद उसका गर्भपात हो गया। इस दौरान काफी खून भी बहा। किशोरी की हालत गंभीर हो गई तो परिजनों ने उसे दून लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ।
फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बुधवार को पटेलनगर थाने के दरोगा देवेंद्र बिष्ट ने किशोरी के शव का पंचनामा भरा। उन्होंने बताया कि गर्भपात के बाद किशोरी अस्पताल में भर्ती हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम परिजन शव अपने साथ लेकर चले गए। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने किशोरी की बच्चेदानी को सुरक्षित रख लिया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। परिजन तहरीर देंगे तो दुष्कर्म या संबंधित धाराओं में केस भी वहां की पुलिस दर्ज करेगी।