असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने दो गैर-मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है.
बिहार चुनाव से पहले पूर्व जदयू विधायक मुजाहिद आलम राजद में शामिल हो गए हैं. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उन्हें किशनगंज से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है. इस मौके पर मुजाहिद आलम ने कहा कि लोगों ने एनडीए को हटाने का मन बना लिया है और उनका सफाया हो जाएगा. महागठबंधन ही एकमात्र विकल्प है.
महागठबंधन में टिकट को लेकर सिर फुटव्वल- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन में टिकटों को लेकर सिर फुटव्वल हो रहा है. मैं लालू यादव से कहूंगा कि अपना दरवाजा बंद रखें क्योंकि ये लोग आपका भी कुर्ता फाड़ देंगे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर कहा, “NDA में बीजेपी, JDU समेत बाकी गठबंधन दलों ने सबसे पहले सीट बटवारे की घोषणा करने का काम किया. इसके बाद NDA ने सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कि और इस बात को जनता देख रही है. वहीं पर महागठबंधन में राजद, कांग्रेस समेत अन्य दल आज तक सिर फुटव्वल कर रहे हैं. महागठंबधन का आपसी विवाद जनता और मतदाता देख रहे हैं, जो गठबंधन दल सीटों का बटवारा भी सही तरीके से नहीं कर सकता, चुनाव लड़ने के समय ही वे आपस में लड़ाई लड़ रहे हैं तो वे सरकार क्या चलाएंगे? यही कारण है कि NDA के इस संस्कार को और इस चट्टानी एकता को लेकिन मतदाता दो-तिहाई के भारी बहुमत से हमारी सरकार बनाने जा रहे हैं.”