Weather system of Arabian Sea and Bay of Bengal मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने के अंत में बारिश होने की संभावना है। कुछ मौसमी सिस्टम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना रहे हैं। इनके आगे बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश सहित अन्य क्षेत्र में बारिश है हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में 28, 29 और 30 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद मौसम में परिवर्तन आएगा तापमान में भी कमी आएगी।
आज कानपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री बना हुआ है आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं बारिश की कोई संभावना नहीं है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मौसम विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश होने या उत्तर पश्चिम हवाओं के चलने से प्रदूषण खत्म होगा। 28 29 और 30 अक्टूबर को कानपुर मंडल के जिलों में इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया में बारिश होने की संभावना है।
कैसा है आज और कल कानपुर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार का भी तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
महीने के अंत में मौसम में आएगा परिवर्तन
मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन आएगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होने वाली गतिविधियों का असर दिखाई पड़ेगा। 28 अक्टूबर मंगलवार को दिन में 50 प्रतिशत और रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि 29 अक्टूबर को दिन में 50 प्रतिशत और रात में 30 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है। 30 अक्टूबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी। 31 अक्टूबर , 01 और 2 नवंबर को हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। तापमान में कमी आएगी। 19 डिग्री से 30 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है।