मुजफ्फरनगर: चेयरपर्सन ने नौ सीसी सड़कों का किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के पांच वार्डों में राज्य एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के तहत करीब एक करोड़ रुपये के बजट में निर्मित नौ सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।

वित्तीय वर्ष 2024 और 2025 के तहत निर्माण कराया गया। चेयरपर्सन ने वार्ड 22 में सभासद पूजा कपिल पाल के साथ शांतिनगर में राज्य वित्त से करीब छह लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का उद्घाटन किया।

उन्होंने वार्ड 27 खालापार में 21 लाख से तैयार सभासद नौशाद पहलवान वाली गली और 29 में सभासद शाजिया मोहम्मद असलम के साथ परिक्रमा मार्ग भगीरथ कॉलोनी में करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।

वार्ड 55 खालापार में सभासद उमरदराज के साथ करीब 26 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया जबकि वार्ड 37 गांधी कालोनी में गली नंबर 14 की तीन लिंक गलियोंं का भी लोकार्पण किया गया।