- चंपावत में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, गांव का युवक करता था दुष्कर्म; जानें पूरा मामला - May 23, 2024
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ढेर कर दिए 7 नक्सली; 10 से ज्यादा घायल - May 23, 2024
- मंगल का रहस्यमयी चांद असल में एक धूमकेतु है! नई खोज से तार-तार हुईं पुरानी धारणाएं - May 23, 2024
शिमला: हिमाचल सरकार ने वर्ष 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आगामी वर्ष चार छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। सरकारी कार्यालयों, बोर्डों-निगमों में कार्यरत महिलाओं को दो छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। रक्षाबंधन, करवाचौथ और भैयादूज का अवकाश होता है लेकिन अगले साल करवाचौथ और भैयादूज पर रविवार है। महिलाओं को 19 अगस्त रक्षाबंधन की ही छुट्टी मिल पाएगी। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।
कैलेंडर वर्ष 2024 में 22 राजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 के तहत कैलेंडर ईयर 2024 में 16 राजपत्रित अवकाश होंगे। इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां होंगी। राजपत्रित और सार्वजनिक अवकाश की बात करें तो वर्ष 2024 में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, महाराणा प्रताप जयंती 9 जून, करवाचौथ 20 अक्तूबर और भैयादूज की छुट्टी 3 नवंबर को होगी। मकर संक्रांति 14 जनवरी और इस्टर संडे 31 मार्च को भी रविवार होने के चलते इन छुट्टियों का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।