![Sand mafia continues to wreak havoc in Bihar, two youth crushed by sand truck Sand mafia continues to wreak havoc in Bihar, two youth crushed by sand truck](https://aajkinews.net/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_257-1-678x381.jpg)
- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, लोकसभा अध्यक्ष प्रधानमंत्री के सामने झुक जाते हैं, ओम बिरला ने दिया ये जवाब - July 1, 2024
- बिहार में Reel बनाने के चक्कर में 3 दोस्त नदी में डूबे, बूढ़ी गंडक से दो का शव बरामद 1 की तलाश जारी - July 1, 2024
- अगर हम फिटनेस प्रेमी नहीं भी हैं, तो भी कितनी बार अपना वजन तौलना चाहिए? - July 1, 2024
पटना: बिहार में बालू माफियाओं का मनोबल इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस की तमाम सख्तियों के बावजूद बालू माफिया अवैध खनन को अंजाम देने में कामयाब हैं। इसी कड़ी में जमुई में जहां दारोगा की दर्दनाक मौत के बाद भी बालू माफियाओं का आतंक बुधवार को जारी रहा।
अब बालू माफियाओं के ट्रक ने दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ये लोग टीवी बनवाने घर से बाहर जा रहे थे। यह घटना झाझा थाना इलाके के दादपुर-काबर मुख्य मार्ग पर घटी है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज झाझा अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मृतक की पहचान केशोपुर गांव के शिक्षक अशोक यादव के पुत्र प्रिंस कुमार 18 वर्ष के रूप में हुई है। वही घायल की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुए है। मृतक प्रिंस कुमार 11वी का छात्र बताया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस घटना के बाद झाझा थाना अध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस ने मृतक की युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बारे में शिक्षक संघ उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव ने बताया कि दोनों बुधवार सुबह दोनो टीवी बनाने के लिए काबर बाजार जा रहा था। तभी एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे प्रिंस कुमार की मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दें कि कि इससे पहले मंगलवार को जिले में गरही थाना के रोपावेल गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने पुलिस टीम को रौंद दिया था। इसमें दारोगा की मौत हो गई थी। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। एसआई प्रभात रंजन मूल रूप से हाजीपुर जिला के रहने वाले थे। 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे।