कमजोर दिल वाले ना देखें वीडियो, समंदर में कुआं खोदने वाला ‘राक्षस’ अब ऊपर भागने लगा

धरती पर इस समय साल का सबसे शक्तिशाली चक्रवात तांडव मचा रहा है. इसके कहर से लोगों की जानें भी जाने लगी हैं. इस बीच, कैटेगरी 5 के इस खतरनाक चक्रवात मेलिसा की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो बेहद डराने वाली हैं. हो सकता है कुछ लोगों को यह विचलित कर दे. समंदर में कुआं खोदने की तरह दिखने वाला यह ‘दूधिया राक्षस’ आसमान की तरफ तेजी से भागता दिखा है. हां, अटलांटिक महासागर के ऊपर एक प्लेन से यह दूधिया नजारा देखा गया है.

अमेरिकी वायुसेना उन एजेंसियों में से एक है जो इस चक्रवाती तूफान पर नजर रख रही है. तूफान मेलिसा के दूधिया रूप वाला वीडियो भी एक अमेरिकी एयरफोर्स के प्लेन के अंदर से लिया गया है. यह उस समय की तस्वीर है जब तूफान जमैका की ओर बढ़ रहा था और अमेरिकी एयरफोर्स रिजर्व का 53वां मौसम टोही स्क्वॉड्रन तूफान के केंद्र में उड़ते हुए इस पर नजर रख रहा था. एयरफोर्स की इस टीम को हरीकेन हंटर्स कहा जाता है. बाद में यह वीडियो जारी कर बताया गया कि देखिए तूफान के अंदर का नजारा कैसा होता है.

एक्सपर्ट के हवाले से जो ग्राफिक्स अमेरिकी चैनलों पर दिखाया जा रहा है वो काफी झकझोरने वाला है. इसमें पता चलता है कि कैसे समंदर में चक्रवात कुआं खोदता दिखाई देता है. अमेरिकी एयरफोर्स के हरीकेन हंटर्स चक्रवात की आंख या कहें कि केंद्र में उड़ते हैं और डेटा इकट्ठा करते हैं. जमैका, क्यूबा और बहामास में खतरे की घंटी बजा दी गई है. इधर भारत में मोंथा चक्रवात कुछ घंटे में दस्तक देने वाला है. कई राज्योें में अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं.