- बिहार की इस सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव…. एक-दूसरे के पति पर आरोप लगा रहीं प्रत्याशियों की पत्नियां - May 17, 2024
- आग से निपटने में पटना के 185 स्कूल भी फेल; बचाव के इतंजाम नहीं, फायर विभाग का नोटिस - May 17, 2024
- पटना में 4 साल के बच्चे की हत्या पर बवाल; गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग - May 17, 2024
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान बीजापुर में आज सुबह से दो बड़े हादसे हुए हैं। सबसे पहले मतदान केंद्र से 500 मीटर दूरी पर UBGL फटने से 1 जवान शहीद हो गया। वहीं सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट में एक CRPF का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
छत्तीसगढ़ कि बस्तर लोकसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच बस्तर के बीजापुर क्षेत्र में IED ब्लास्ट की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह जवान 62/E टीम का हिस्सा था। जवान का नाम मनु एचसी जो कि CRPF में सहायक सेनाने के पद पर था। इस घटना के बाद घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इस IED ब्लास्ट में जवान के हांथ और पैर पर गंभीर चोट आई है।
मतदान केंद्र के पास सुबह UBGL ब्लास्ट
बीजापुर जिले के उसुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत गलगम इलाके में आज सुबह मतदान के दौरान केंद्र से 500 मीटर दूर सर्चिंग के दौरान UGBL फटने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। यह एक हादसा बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद घायल जवान का कैंप में ही इलाज किया जा रहा है। यह जवान CRPF की 196वीं बटालियन का हिस्सा बताया जा रहा है।