![Screenshot_1271](https://aajkinews.net/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_1271-678x381.jpg)
मुजफ्फरनगर। शहर में महिलाओं की सुविधाओं के लिए पांच पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यूरिनल एवं पिंक शौचालय बनने से महिलाओं को सुविधा मिलेगी। नगर पालिका पांचों शौचालय के निर्माण की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।
भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन में सभी बड़े नगरों में महिलाओं की सुविधाओं के लिए पिंक शौचालय बनवा रही हैं। मुजफ्फरनगर शहर में भी पांच स्थानों पर पिंक यूरिनल और शौचालय बनाए जा रहे हैं। नगर पालिका इनके प्रस्ताव पहले ही पास कर चुकी हे। अब इनके निर्माण की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
निर्माण विभाग के इंजीनियर कपिल कुमार ने बताया कि शहर के भोपा रोड पर बस अड्डे व जानसठ रोड पर बस अड्डे के पास पिंक शौचालय बन रहा है। शहर में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के बाहर बनाया गया है। दो स्थानों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक शौचालय पर लगभग दस लाख का खर्च आएगा। जल्द ही इन शौचालयों का निर्माण पूरा किया जाएगा। नगर पालिका इनके निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।
महिलाओं की समस्या होगी दूर
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि शहर में बस अड्डों और भीड़ वाले इलाकों में पिंक शौचालय बनाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास यह है कि शहर में बाहर से आने वाली महिलाओं के सामने समस्याएं न आए। इसी के साथ शहर के भीड़ वाले इलाकों में भी महिलाओं को अब परेशान नहीं होना होगा।