![Uttarakhand Weather: Temperature is not decreasing, heat breaks all records, mercury reaches 42.6...people are worried Uttarakhand Weather: Temperature is not decreasing, heat breaks all records, mercury reaches 42.6...people are worried](https://aajkinews.net/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_354.jpg)
नैनीताल : हल्द्वानी में गर्मी लगातार रिकाॅर्ड बना रही है। जून में दूसरी बारा पारा सोमवार को 42 डिग्री से ऊपर चला गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वर्ष 2016 में 16 जून को पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
नगर में मंगलवार दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूलभरी तेज हवाएं चलीं। भीषण गर्मी के चलते बाजार दोपहर में सुनसान नजर आया। दफ्तरों, बैंकों में भी अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। मौसम में 18 प्रतिशत आद्रता और 11.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि फिलहाल 16 जून तक बारिश के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में भी उमसभरी गर्मी के साथ तापमान बढ़ा रहेगा।
हल्द्वानी में पिछले दिनों का पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
7 जून 39.5 23
8 जून 40 23.1
9 जून 40.5 24
10 जून 42 20.6