नई दिल्ली | पूरे देश की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं. एनडीए और महागठबंधन, दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिहार में किसकी सरकार? इसका जवाब आजतक पर जारी हुए सबसे सटीक एग्जिट पोल में मिलेगा.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं. रुझान में एक बार फिर एनडीए सरकार की वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं.
आजतक पर जारी हुए एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं. यानी आंकड़े साफ बता रहे हैं कि जनता ने नीतीश कुमार पर दोबारा भरोसा जताया है.बिहार की 243 विधानसभा सीटों के 2154 गांवों व शहरों में हुए एक्सिस माई इंडिया के इस सर्वे में 42,031 लोगों ने हिस्सा लिया.
दोनों गठबंधन कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावे
दोनों गठबंधनों- एनडीए और महागठबंधन के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि 18 नवंबर को शपथ लेंगे. दूसरी तरफ, एनडीए का कहना है कि इस बार उनकी जीत 2010 के बहुमत से भी बड़ी होगी. अब सबकी नजरें 14 नवंबर पर हैं, जब असली नतीजे आएंगे.