बिलासपुर में ईवीएम सुरक्षा की ड्यूटी से नदारद मिले आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात कम से कम आठ पुलिसकर्मियों को एक औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव चौधरी ने औचक निरीक्षण किया और बिलासपुर के सरकारी डिग्री कॉलेज और लखनपुर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) स्ट्रांग रूम का दौरा किया, जहां पुलिसकर्मी तैनात थे।