हाथ कांपते हैं? कमजोरी समझने की न करें बेवकूफी, इन जरूरी विटामिन और मिनरल्स की हो सकती है कमी

Causes of Shaky Hands: कई बार बिना किसी कारण के हाथ कांपने लगते हैं, जिसे आमतौर पर कमजोरी समझकर लोग इग्नोर कर देते हैं. लेकिन आपको बता दें, कि इसे इग्नोर करना खतरे से खाली नहीं है. शरीर में कुछ जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी से भी हाथ कांपने हैं. ऐसे में हम आपको डिटेल में बताएंगे कि किस विटामिन और मिनरल्स की कमी से हाथ कांपते हैं.

विटामिन B12 की कमी
हमारे नर्वस सिस्टम को ठीक से काम करने में विटामिन B12 मदद करता है. ऐसे में जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो नसें भी कमजोर होने लगती है, जो हाथों में झुनझुनी, सुन्नपन या कांपना का कारण बन सकता है. शरीर में विटामिन B12 की कमी के लक्षण हैं- थकान, कमजोरी, ध्यान न लगना, हाथ-पैरौं में झुनझुनी. वहीं डाइट में विटामिन b12 से भरपूर डाइट जैसे अंडा, दूध, दही, पनीर, मांस-मछली शामिल करने से इसकी कमी पूरी की जा सकती है.

मैग्नीशियम की कमी
मैग्नीशियम आपकी बॉडी के लिए बहुत जरूरी है. यह मसल्स और नसों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. वहीं इसकी कमी होने पर शरीर में ऐंठन और कंपन हो सकती है. शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन, मसल्स में खिंचाव या कांपना महसूस हो सकता है. ऐसे में डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीन्स, केला शामिल करने से इसकी कमी पूरी की जा सकती है.

विटामिन D
विटामिन D हड्डियों और मसल्स को मजबूती देने का काम करता है. शरीर में इसकी कमी से मसल्स कमजोर हो सकते हैं और हांथों में कंपन महसूस हो सकता है. हालांकि ज्यादातर मामलों में ऐसा ज्यादा उम्र के लोगों में देखा जाता है. शरीर में विटामिन D की कमी होने पर हड्डियों में दर्द, थकावट, मूड खराब जैसा महसूस हो सकता है. वहीं सूजन की रोशनी सेने से विटामिन D की कमी पूरी की जा सकती है.

कैल्शियम की कमी
कई बार कैल्शियम की कमी होने पर भी हाथों में कंपन महसूस हो सकती है. इसकी कमी से हड्डी और मसल्स कमजोर हो जाती हैं. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मसल्स में ऐंठन, कमजोरी, तेज हार्ट बीट महसूस हो सकता है. हालांकि डाइट में दूध, दही, पनीर, तिल, हरी सब्जियों को शामिल करने से इसकी कमी दूर की जा सकती है.