Signs of Diseases on Tongue: हमारी जीभ खाने का स्वाद बताने के साथ-साथ हमारी सेहत के बारे में भी बताती है. ऐसा भी कह सकते हैं कि जीभ हमारे स्वास्थ्य का आईना है. आपकी जीभ पर कई ऐसे लक्षण नजर आते हैं, जो आपकी शरीर में चल रही परेशानियों की ओर इशारा करते हैं. मशहूर योग गुरु और लेखिका हंसा योगेंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि जीभ जीभ देख कर शरीर के अंदर चल रही समस्याओं का पता लगाया जा सकता है. अगर आप रोज जीभ पर ध्यान देंगे तो आपको कई ऐसे लक्षण नजर आएंगे. जानें कैसे-
जीभ पर सफेद परत
आमतौर जीभ पर जमे सफेद परत को लोग आम समझते हैं, लेकिन डॉक्टर हंसाजी के अनुसार यह स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या के लक्षण हो सकते हैं. डाइजेशन सिस्टम कमजोर होने या शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने से भी जीभ पर सफेद परत जमने लगते हैं. आयु्र्वेद के अनुसार, यह शरीर में टमे टॉक्सिन्स के लक्षण है. अगर आपको भी ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो भारी और ऑयली खाने से परहेज करें और फाइबर से भरपूर डाइट लें.
लाल जीभ
योग गुरु ने लाल जीभ होने पर भी बात की है. उनके अनुसार कई बार जीभ बहुत ज्यादा लाल नजर आती है या फिर उसपर लाल धब्बे पड़ जाते हैं, यह शरीर में विटामिन बी की कमी से हो सकता है. इसके साथ-साथ शरीर में गर्मी या इंफ्लेमेशन होने पर भी ऐसे लक्षण नजर आ सकते हैं. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और सीड्स शामिल किया जाता चाहिए.
फटी जीभ
जीभ के फटने के भी कई कारण हो सकते हैं. शरीर में पानी की कमी या लंबे वक्त से पोषण की कमी होने पर जीभ फट सकते हैं. ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखें, नारियल पानी पिएं, इसके साथ-साथ घी, सीड्स और फलों को डाइट में शामिल करें.
जीभ का रंग फीका पड़ना
अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपकी जीभ का रंग फीका या हल्का हो गया है, तो यह खून की कमी या शरीर में एनर्जी की कमी के कारण हो सकता है. ऐसे कंडीशन में डाइट में चुकंदर जैसे आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें.
जीभ पर पीली परत
वहीं कई बार जीभ पर पीली परत जम जाती है. यह भी डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं, एसिडिटी या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हो सकते हैं. ऐसे में मीठी और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. साथ ही पर्याप्त पानी पीना चाहिए.