BJP ने यूपी के 14 और जिलाध्यक्ष किए घोषित-देंखे लिस्ट

लखनऊ। भाजपा ने बुधवार की रात 14 और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।इसमें से पांच जिलों में पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया गया है। फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष को पार्टी ने हटा दिया है। पार्टी इससे पहले 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में अब 98 जिलों में से 84 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। अब केवल 14 जिलाध्यक्ष और बचे हैं।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

14 जिलाध्यक्षों की हुई घोषणा भाजपा संगठन चुनाव के अधिकारी डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बुधवार को 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें आधे यानी सात पिछड़ा वर्ग हैं जबकि छह सामान्य वर्ग के हैं। एक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति के हैं। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, फिरोजाबाद जिला, कौशांबी व फिरोजाबाद जिला में पार्टी ने पुराने चेहरों को फिर से जिम्मेदारी दी है।

पार्टी ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को हटा दिया है। उन पर पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने के आरोप लगे थे। उनके स्थान पर अन्नू श्रीवास्तव को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ये रही पूरी लिस्ट क्रम क्षेत्र जिला जिलाध्यक्ष का नाम वर्ग 1 पश्चिम मेरठ हरवीर पाल पिछड़ा 2 पश्चिम हापुड़ कविता माधरे अनुसूचित 3 बृज फिरोजाबाद उदय प्रताप सिंह सामान्य 4 बृज हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा पिछडा 5 बृज अलीगढ महानगर राजीव शर्मा सामान्य 6 बृज अलीगढ कृष्ण पाल सिंह लाला सामान्य 7 बृज एटा प्रमोद गुप्ता सामान्य 8 कानपुर जालौन उर्विजा दीक्षित सामान्य 9 कानपुर झाँसी महानगर सुधीर सिंह सामान्य 10 कानपुर हमीरपुर शकुन्तला निषाद पिछड़ा 11 कानपुर फतेहपुर अन्नू श्रीवास्तव सामान्य 12 अवध बाराबंकी राम सिंह वर्मा पिछडा 13 काशी जौनपुर अजीत प्रजापति पिछड़ा 14 काशी कौशाम्बी धर्मराज मौर्या पिछड़ा