राजस्थान में बच्चों को मिला बड़ा गिफ्ट! छुट्टियां घोषित

Rajasthan School Holiday: राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश से पहले छुट्टियों का बोनस मिलने जा रहा है. प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया गया है, जिसके तहत बच्चों को लगातार तीन दिनों का अवकाश मिल सकेगा.

शिक्षा विभाग ने यह शिक्षक सम्मेलन मूल रूप से 21 और 22 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया था, लेकिन उस दौरान कई स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ चलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. अब सम्मेलन की नई तिथियाँ 19 और 20 दिसंबर तय की गई हैं. इन दो दिनों में शिक्षक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके चलते स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं लग पाएंगी.

अब दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी
प्रदेश के लाखों स्कूली छात्रों को अब दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिलेगा. हालांकि, जिलेवार परिस्थितियों और शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए इन तारीखों में थोड़ा बदलाव भी संभव है. शिक्षक सम्मेलन की वजह से छात्रों को 19 और 20 दिसंबर की छुट्टी मिलेगी, जबकि 21 दिसंबर का रविवार अवकाश पहले से ही तय है. इस तरह शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ही विद्यार्थियों को लगातार तीन दिनों का अवकाश मिल जाएगा.