कपूर खानदान की इस बेटी से शादी करना चाहते थे अक्षय खन्ना, इस वजह से हो गया था ब्रेकअप

Dhurandhar Akshaye Khanna Marriage Affair: 50 साल की उम्र में अक्षय खन्ना ने धुरंधर में बॉलीवुड के खूंखार विलेन के तौर पर ऐसा धांसू किरदार निभाया कि हर कोई उनका फैन हो गया. इस फिल्म ने महज 7 दिनों में 207.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म में तो अक्षय खन्ना को मैरिड दिखाया गया है. लेकिन, असल जिंदगी में वो अभी तक कुंवारे हैं. हालांकि इनका अफेयर फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाओं संग रहा. लेकिन, एक बार तो बात शादी तक पहुंची भी. फिर बाद में सब कुछ तबाह हो गया.

दोस्ती में हुआ प्यार
25 सेकेंड के बलूच डांस पर पर अक्षय खन्ना ने ऐसे झूमे कि अब हर कोई उनके इस डांस का कायल हो गया. इस कुंवारे एक्टर का नाम तो वैसे कई हसीनाओं के साथ जुड़ा. जिसमें एक कपूर खानदान की लाडली बेटी भी थीं. इस हीरोइन का नाम करिश्मा कपूर है.

करना चाहते थे शादी
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया था. ये बात तब की है जब करिश्मा का अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ था. ऐसे में करिश्मा अपना दिल अक्षय खन्ना को दे बैठीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना और करिश्मा के रोमांटिक रिलेशनशिप को एक्ट्रेस के पिता रणधीर कपूर ने मुहर लगा दी थी.

रणधीर को कुबूल था रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणधीर चाहते थे कि करिश्मा और अक्षय खन्ना की शादी हो जाए. यहां तक कि रणधीर ने अक्षय के पिता विनोद खन्ना को भी इस शादी के प्रपोजल के लिए अप्रोच किया था.

इस शख्स ने लगाया अड़ंगा
जहां एक ओर रणधीर इस रिश्ते से खुश थे तो वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि करिश्मा की मां बबीता इस रिश्ते से नाखुश थीं. उस वक्त करिश्मा अपने करियर के पीक पर थीं. ऐसे में वो नहीं चाहती थीं कि वो अक्षय से शादी रचाएं. जिसके बाद ये रिश्ता बनते बनते रह गया.

आज तक हैं कुंवारे
अक्षय खन्ना ने कभी भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर ओपनली बात नहीं की. ना ही कभी करिश्मा कपूर का नाम लिया. हालांकि दोनों का ब्रेकअप होने के बाद एक्ट्रेस ने बिजनेस मैन संजय कपूर से शादी कर ली. हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया. अक्षय का नाम करिश्मा के अळावा ऐश्वर्या राय, तारा शर्मा, श्रिया सरन,उर्वशी शर्मा, रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है. लेकिन, अक्षय अभी तक कुंवारे हैं और अकेले जिंदगी बिता रहे हैं.