राजस्थान में 9 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे! सफर और कारोबार दोनों को मिलेगी रफ्तार

Rajasthan Project: राजस्थान में बनने वाले कई एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का काम अब तेजी पकड़ने वाला है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन सभी प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि NHAI को भूमि अधिग्रहण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना होगा, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके.

Rajasthan Project: इन एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से राज्य के लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. इससे न केवल लंबी दूरी के सफर में समय की बचत होगी, बल्कि कई शहरों में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक की समस्या से भी राहत मिलेगी. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को उचित और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाएगा, जिसके लिए पहले से ही विस्तृत योजना तैयार की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में NHAI के कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने जयपुर में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के कार्यों को भी तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि राजधानी जयपुर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके.