Govinda’s Avatar: Fire And Ash Photo Viral: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो गई है और सिनेमाघरों में आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल इंटरनेट पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड स्टार गोविंदा का कैमियो दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे कि कहानी क्या है.
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जेम्स कैमरून की पॉपुलर फिल्म ‘अवतार’ का तीसरा भाग है, जो कि रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया है. लेकिन इस समय फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या वीएफएक्स के लिए चर्चा में नहीं है बल्कि फिल्म में गोविंदा की एंट्री हॉट टॉपिक बना हुआ है. दरअसल इंटरनेट पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जो कि दवा करती है कि फिल्म में गोविंदा का कैमियो है. वहीं इस वायरल फोटो में गोविंदा ‘अवतार’ के लुक में नजर आ रहे हैं, जो कि कई लोगों को इस बात पर यकीन करने पर मजबूर कर रही है. लेकिन इस फोटो के पीछे की कहानी कुछ और ही है.
क्या सच में गोविंदा ने किया अवतार में कैमियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गोविंदा का ‘अवतार’ लुक पूरी तरह से फेक है, जो कि ए आई की मदद से तैयार किया गया है. इस वायरल फोटो और वीडियो में एक्टर अपनी फिल्म का पॉपुलर डायलॉग ‘हटा सावन की घटा, बत्ती बुझा’ लाइन बोलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें गोविंदा थिएटर की स्क्रीन पर गुजराती स्टाइल की कलरफुल जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर और वीडियो के वायरल होने से लोग काफी कन्फ्यूजन में हैं और वो इसको लेकर कई प्रकार की अटकलें लगा रहे हैं. वहीं कुछ यूजर का मानना है कि गोविंदा ने सच में कैमियो किया है. लेकिन ये सच नहीं है.
जेम्स कैमरून की फिल्म को गोविंदा ने कहा था ‘ना’
सोशल मीडिया पर इस मीम के वायरल होने के पीछे एक और वजह है. दरअसल गोविंदा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि हॉलीवुड फिल्ममेकर जेम्स कैमरून ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की थी. मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें वो आइडिया पसंद नहीं आया था, जो कि अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. एक्टर ने आगे की बातचीत में जानकारी दी थी कि उन्होंने 21 करोड़ का ऑफर छोड़ दिया है