डाइजेशन के लिए प्रियंका चोपड़ा खाती हैं यह आयुर्वेदिक गोली, क्या वाकई इनसे होता है असर?

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’के नए सीजन में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनकर पहुंचीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के बारे में एक किस्स शेयर किया है. प्रियंका ने बताया है कि उन्होंने निक जोनस को हाजमोला खिला दिया था. चलिए जानते हैं हाजमोला खाने के फायदे.

निक जोनस को खिला दिया हाजमोला
प्रियंका चोपड़ा ने शो में किस्सा बताते हुए कहा- मेरे घर में एक ड्रॉअर है जिसमें आम पापड़, हाजमोला जैसी चटपटी चीजेंहोती है. निक को हर चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता बनी रहती है. वो अक्सर पूछते हैं ड्रॉअर में क्या है? मैं उनको बोला आप इससे थोड़ा दूर ही रहो ये चीजें आपकी समझ से बाहर है, लेकिन उन्हें सब जानना है मैंने फिर उन्हें हाजमोला खिला दिया.

इसके बाद निक ने बोला कि इसमें फार्ट जैसी महक क्यों आ रही है, इस बात को सुन प्रियंका हंसी को छूट गई थी. प्रियंका चोपड़ा के इस किस्से के बाद हाजमोला फिर से चर्चा में बन गया. क्या हाजमोला खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

हाजमोला
हाजमोला के बारे में कहा जाता है कि हाजमोला का सेवन करने से डाइजेशन की समस्या से राहत मिलती है. इस गोली को खाने से पेट भी साफ हो जाता है हाजमोला खाने से भूख बढ़ती है.

गैस
खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को गैस की समस्या हो जाती है. गैस की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ लोग हाजमोला का सेवन करते हैं. माना जाता है कि हाजमोला का सेवन करने से गैस की समस्या से राहत मिल सकती है. अगर लंबे समय से खाना खाने के बाद गैस की समस्या से परेशान हैं तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए. रोजाना पेट में गैस बनने की समस्या को आम समस्या समझ नजरअंदाज ना करें.