मुजफ्फरनगर के कैल्लनपुर में सिलेंडर फटने से महिला झुलसी: खाना बनाते समय हादसा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कैल्लनपुर में खाना बनाते समय एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसके बाद वह फट गया। इस हादसे में एक महिला झुलस गई।

यह घटना बुधवार देर रात की है। गांव कैल्लनपुर निवासी सुरेंद्र की पत्नी कुसुम अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को भी दी गई। हादसे में झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।