इंस्टाग्राम हुआ ठप! यूजर्स को लॉगिन और ऐप यूज करने में आ रही दिक्कत, कर रहे शिकायत

Instagram down: मेटा के स्वामित्व वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम डाउन हो गाया है. कई यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर लॉगिन संबंधी समस्याएं आ रही है.आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार अमेरिका में कई लोगों ने इसकी शिकायत की है. अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 4:10 बजे 180 से अधिक यूजर्स ने ऐप पर दिक्कत की बात कही है. मिंट ने अपने रिपोर्ट में बताया कि लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी की है. कुछ यूजर्स ने इसकी फोटो भी साझा की है.

41% यूजर्स को लॉगिन में आ रही समस्या
डाउनडिटेक्टर के अनुसार लगभग 45% यूजर्स ने ऐप से संबंधित समस्याओं के बारे में तो 41% यूजर्स ने लॉगिन की समस्या के बारे में शिकायत की है. इसके साथ लगभग 14% लोगों ने बताया कि उनको फ़ीड और टाइमलाइन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन शुरुआती शिकायत के बाद डाउनडिटेक्टर पर रिपोर्ट कम होने लगी हैं, इसको देखते हुए लग रहा है कि इंस्टाग्राम ने समस्या को ठीक कर दिया है.

भारत में इसका क्या प्रभाव है?
डाउनडिटेक्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम डाउन होने की समस्या से भारत के यूजर्स पर कोई खास प्रभाव नहीं रिपोर्ट हुआ है. हमने भी भारत में इंस्टाग्राम के कई फीचर को चेक करने के लिए इस्तेमाल किया तो वो ठीक काम कर रहें थे. अगर आप अभी भी इंस्टाग्राम ऐप एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो हो सकता है आप आउटेज से प्रभावित हो. हलांकि, इंस्टाग्राम में आई खराबी का असर भारत के मुकाबले अमेरिका के यूजर्स पर ज्यादा दिख रहा है.

लोगों ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर होने वाली समस्या को लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट भी साझा किया है. इन स्क्रीनशॉट में एक खाली स्क्रीन और एक गोलाकार रिफ्रेश आइकन दिखाई दे रहा है. आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब मेटा के मालिकाना हक वाले किसी प्लेटफॉर्म को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भी कई बार व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम में ऐसी समस्याओं को देखा जा चुका है. हलांकि, मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.