बैंक अकाउंट का KYC नहीं कराने वालों के ल‍िए बड़ा अपडेट, RBI ने बैंकों को द‍िया यह आदेश

Reserve Bank of India: अगर आपका क‍िसी भी बैंक में खाता है और आपका केवाईसी अपडेट (KYC) नहीं हुआ तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, र‍िजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक हाल‍िया रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि केवाईसी (KYC) अपडेट में बढ़ता बैकलॉग और लापरवाही बैंकों के फ्रॉड रोकने की कैप‍िस‍िटी को कमजोर कर रही है. गांवों और छोटे शहरों में इस तरह की समस्या आ रही है. इन जगहों पर अक्सर लोग KYC को अनदेखा करते या क‍िसी कारणवश अपडेट नहीं करा पाते और फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं.

…नहीं तो फ्रॉड की घटनाएं और बढ़ेंगी
आरबीआई (RBI) की तरफ से बैंकों से कहा गया क‍ि जल्द से जल्द केवाईसी (KYC) अपडेट पूरा करें, नहीं तो फ्रॉड की घटनाएं और बढ़ेंगी. आरबीआई की तरफ से बैंकों को सलाह दी गई है क‍ि छोटी ब्रांच में खास फोकस करते हुए KYC अपडेट करने के ल‍िए कैम्‍प लगाएं और बड़े लेवल पर जागरूकता अभियान चलाएं. RBI की तरफ से पहले ही जुलाई से अक्टूबर 2025 तक ग्राम पंचायत लेवल पर देशव्यापी re-KYC ड्राइव चलाया जा चुका है.

RBI ने बैंकों को द‍िया यह आदेश
आरबीआई (RBI) की तरफ से बैंकों को चेतावनी दी गई है क‍ि केवाईसी (KYC) अपडेट करने या न्‍यू अकाउंट खोलने की एप्‍लीकेशन को मैकेनिकल तरीके से रिजेक्ट नहीं करें. क‍िसी भी रिजेक्शन का ठोस कारण और र‍िकॉर्ड होना जरूरी है. बिना सोचे-समझे रिजेक्शन क‍िये जाने से कस्‍टमर परेशान होते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया क‍ि साइबर और ऑपरेशनल घटनाएं फाइनेंशियल स्थिरता के लिए बढ़ता खतरा हैं. फ्रॉड ज्यादा स्मार्ट और डिजिटल हो गए हैं.

डिजिटल फ्रॉड रोकने के उठा रहे कदम
आरबीआई (RBI) होम मिनिस्ट्री समेत अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर डिजिटल फ्रॉड रोकने के कदम उठा रही हैं. इसके ल‍िए आरबीआई ने दो बड़े AI टूल को भी लॉन्‍च क‍िया है. आरबीआई (RBI) ने बैंकों को टेलीकॉम डिपार्टमेंट की मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट से कस्‍टमर डेटाबेस साफ करने के ल‍िये कहा है. इससे वॉइस कॉल और एसएमएस (SMS) से होने वाले फ्रॉड को रोका जा सकेगा.

इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने मिस-सेलिंग (गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचना) को बड़ा रिस्क बताया है. इसके ल‍िए जल्द ही एडवरटाइजिंग, मार्केटिंग और सेल्स पर नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी. इसके बाद ग्राहकों को गुमराह नहीं क‍िया जा सकेगा. RBI ने बैंकों से कहा है कि इंटरनल कंट्रोल मजबूत करें.