9/9/9 का महासंयोग, भूलकर भी न करें ये काम, होगा भारी नुकसान!

Great coincidence of 9/9/9, do not do this work even by mistake, there will be huge loss!
Great coincidence of 9/9/9, do not do this work even by mistake, there will be huge loss!

Ank Jyotish: 9 सितंबर का दिन विशेष है. यह दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 9 सितंबर 2025 का अर्थ है 9/9/9. जिसमें तारीख 9, महीना 9, और साल 2025 का योग 2+0+2+5=9 का संयोग बनाती है. साल 2025 मंगल का साल है. 9 अंक मंगल ग्रह से संबंधित है, मंगल ऊर्जा, साहस, नेतृत्व और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है.

9 सितंबर के दिन को बहुत विशेष माना जा रहा है. इस दिन को अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जा रहा है. संयोग से इन दिन मंगलवार का दिन है. इस विशेष संयोग के साथ एक और महासंयोग बन रहा है. इस दिन की तारीख यानी 9/9/9 का भी जोड़ 9 है. 9+9+9= 27. इसमें 27 का जोड़ 2+7=9 है.

9/9/9 का विशेष संयोग तब बनता है जब किसी तारीख में अंक 9 तीन बार आता है, जैसे कि 9 सितंबर 2025 (09/09/2025), जो एक महत्वपूर्ण तिथि मानी जा रही है.

9 सितंबर 2025 की तिथि और पंचांग

इस दिन द्वितीया तिथि रहेगी. नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद रहेगा, पक्ष-कृष्ण,योग-गण्ड, वार- मंगलवार, चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे.

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त-08:32:59 से 09:23:04 तक
कुलिक-13:33:28 से 14:23:33 तक
कंटक-06:52:49 से 07:42:54 तक
राहु काल-15:26:09 से 17:00:03 तक
कालवेला / अर्द्धयाम-08:32:59 से 09:23:04 तक
यमघण्ट-10:13:09 से 11:03:14 तक
यमगण्ड-09:10:33 से 10:44:27 तक
गुलिक काल-12:18:21 से 13:52:15 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत-11:53:19 से 12:43:23 तक

9 सितंबर 2025 को अपनाए जाने वाले नियम और उपाय-

9 सितंबर का दिन मंगल का दिन है. संयोग से इस दिन मंगलवार है. मंगल ग्रह को उग्रता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने और सावधानी बरतने के लिए इस दिन यात्रा से बचें. इस दिन दुर्घटनाओं की संभावना अधिक हो सकती है इसलिए अगर जरूरी ना हो तो इस दिन यात्रा करने से बचें. साथ ही इस दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें. हर काम को समय लेकर और आराम से करें. क्रोध और विवाद से बचें. तर्क-वितर्क या झगड़े से दूर रहें नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें.