बिहार पहुंचा दुनिया का विशालकाय शिवलिंग, गोपालगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोपालगंज: बिहार के मोतिहारी में बनने वाले विराट रामायण मंदिर में जहां दुनिया का विशालकाय शिवलिंग स्थापित होने जा रहा है। वही इस मंदिर में स्थापित करने के लिए बनाए गए विशालकाय शिवलिंग के गोपालगंज पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखने और पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ पड़ा। अभी यह शिवलिंग यूपी के रास्ते बिहार में गोपालगंज में प्रवेश किया है। जो यूपी की सीमा से सटे बलथरी चेकपोस्ट के पास पहुंचा है। दरअसल, पूर्वी चंपारण के मोतीहारी में कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर निर्माण की नींव बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति के द्वारा रखी गई है। 20 जून 2023 को बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और महावीर न्यास समिति से जुड़े आईएएस किशोर कुणाल ने शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद से ही मंदिर का नींव, प्रवेश द्वार, सिंह द्वार, नदी मंडप और गर्भगृह का पाईलिंग का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।

विराट शिवलिंग स्थापना
यहां विराट मंदिर मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड के चकिया – केसरिया पथ पर कैथवलिया में स्थित है। इस निर्माण कार्य में वृहद शिवलिंग की यहां स्थापना करना है। महावीर मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक यह शिवलिंग न केवल आकार में विशाल है। बल्कि रामायण काल के आध्यात्मिक को भी प्रदर्शित करेगा। यह विशाल शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है। जो ब्लैक ग्रेनाइट से निर्मित है। इसका निर्माण पिछले 10 वर्षों से तमिलनाडु के महाबलीपुरम में किया जा रहा था। करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बने इस विशालकाय शिवलिंग को बिहार के पूर्वी चंपारण लाया जा रहा है।

विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग
कई सप्ताह पूर्व चले इस शिवलिंग को 96 चक्के वाले कई धुरी वाले ट्रक से कैथवलिया लता जा रहा है। अगर इस शिवलिंग के वजन की बात करे तो इसका वजन करीब 210 मीट्रिक टन है। ज्यादा वजनी और आकर में जय बड़े होने की वजह से बहुत ही सावधानी से इसे बिहार की सीमा में लाया गया है। जिसे अभी पूर्वी चंपारण में पहुंचने में कई घंटे का वक्त लगेगा। आज शनिवार को जैसे ही यह शिवलिंग यूपी की सीमा से सटे गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट पहुंचा। वैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जहां जहां से यह शिवलिंग वाला ट्रक गुजर रहा है। वहां पर लोग इसकी पूजा अर्चना करने और दीदार करने के लिए पहुंच रहे है।

लोगों ने की पूजा
बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही गोपालगंज जिला प्रशासन के कई आला पदाधिकारी और पुलिस के जवान इसकी सुरक्षा में पहुंचे है। लोग फूल चंदन से इस विशाल शिवलिंग की पूजा करते नजर आए। यह विशाल शिवलिंग महाबलीपुरम में पट्टिकाडू गांव में तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह भी है कि इतना विशाल शिवलिंग एक ही विशाल ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया है। जो भारतीय शिल्पकला का एक अद्भुत नमूना भी है। इसके निर्माण में दक्षिण भारतीय नक्काशी शैली की झलक साफ दिखाई देती है। बहरहाल गोपालगंज जिला प्रशासन के मुताबिक अभी इस शिवलिंग को अगले 50 से 60 घंटे गोपालगंज की सीमा में ही लग सकते है। क्योंकि इसे गंतव्य तक पहुंचाने में ट्रक ऑपरेटर के द्वारा बड़ी सावधानी बरती जा रही है।