छत्तीसगढ़ में पड़ रहा कड़ाके का जाड़ा, बदला स्कूलों का समय, तेज शीतलहर की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू हो गई है, जिसके चलते ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की है. वहीं बढ़ती ठंड की वजह से कई जिलों में नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है, जबकि दूसरी क्लासों के समय में बदलाव किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हिस्सों में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से स्कूलों का समय बदला गया है, तापमान में लगातार गिरावट की वजह से शीतलहर तेज हो रही है.

छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर फिर से बढ़ गया है, क्योंकि तापमान में लगातार हो रही गिरावट की वजह से शीतलहर चल रही है. वहीं रात और सुबह के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, ऐसे में मकर संक्रांति तक तेज ठंड होने की संभावना है.

शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है, यहां तापमान लुढ़कर 5 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि मैनपाट और सरगुजा के दूसरे जिलों में भी तापमान गिरा है.

कोहरा भी बढ़ा
वहीं तापमान गिरने के साथ ही राज्य में एक बार फिर कोहरे का असर भी तेज हो गया है. रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छायी हुई है, जबकि सरगुजा और दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में भी सुबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है.

स्कूलों का बदला समय
वहीं छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की वजह से स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जा रहा है, नर्सरी से लेकर पांचवीं तक की क्लासों की कई जिलों में छुट्टियां की गई हैं, जबकि कई जिलों में सुबह 9 बजे के बाद क्लासें शुरू हो रही हैं.

बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है, जिसके चलते राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है. वहीं आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ेगी.

जनवरी ठंडा
छत्तीसगढ़ में जनवरी का शुरुआती मौसम लगातार ठंडा रहा है, राज्य में सुबह से लेकर शाम तक कड़ाके की ठंड की दौर जारी रहा है. मैनपाट अंबिकापुर से लेकर कई जिलों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट हुई है.