कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ‘Dead’ पैन कार्ड का इस्तेमाल?

क्या आपका PAN कार्ड एक्टिव है? इस सवाल का जवाब अधिक्तर लोगों के पास नहीं होगा। इसकी वजह है कि PAN कार्ड धारक अपने कार्ड का एक्टिव स्टेटस चेक ही नहीं करते। वहीं इनएक्टिव पैन कार्ड का इस्तेमाल करने से बैंक अकाउंट ब्लॉक होने से लेकर भारी जुर्माना लगने तक का खतरा भी बना रहता है। चलिए समझते हैं कि आप कैसे चुटकियों में अपने PAN कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।

ज्यादातर लोग इस बात से बिलकुल अंजान हैं कि एक लापरवाही उनके बैंक खाते को फ्रीज करा सकती है। दरअसल लोग समय-समय पर अपने अलग-अलग आईडी प्रूफ जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि का तमाम जगहों पर इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में आपकी पहचान से जुड़े ये आईडी प्रूफ एक्टिव रहते हैं और यूजर को इनके स्टेटस का भी पता रहता है। हालांकि PAN कार्ड के साथ ऐसा नहीं हो पाता। फाइनेंशियल जरूरतों के लिए बेहद जरूरी PAN कार्ड का इस्तेमाल सीमित जगहों पर होता है। ऐसे में लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं होता कि उनका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं।

वहीं अगर इनएक्टिव या डेड पैन कार्ड इस्तेमाल किया जाए, तो भारी जुर्माने या जेल जाने की नौबत भी आ सकती है। हालांकि PAN कार्ड का स्टेटस आप सरकारी ऐप की मदद से एक क्लिक में जान सकते हैं। चलिए समझते हैं कि कैसे आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस पता कर सकते हैं?

इनएक्टिव भी होता है पैन कार्ड
कई लोग मानते हैं कि एक बार PAN कार्ड जारी हो जाने के बाद वह ताउम्र एक्टिव ही रहता है। हालांकि ऐसी कई वजहें होती हैं, जिनके चलते किसी का PAN कार्ड इनएक्टिव या डेड हो सकता है। इसमें आधार को PAN से न जोड़ना, एक शख्स के दो PAN कार्ड जारी हो जाना, PAN कार्ड में किसी गलत जानकारी का मिलना या कार्ड का गलत इस्तेमाल होना कुछ वजहें हो सकती हैं। ऐसे में अपने PAN कार्ड कार्ड का वर्तमान स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी हो जाता है।