जैसे को तैसा… परेशान कर रहे थे लड़के, भैंसे ने सिखाया ऐसा सबक की, धरी की धरी रह गई सारी हवाबाजी

Funny Viral Video: कहावत तो आपने सुनी ही होगी, “जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वो पहले खुद उसमें गिरता है.” यही कहावत इस वायरल वीडियो में सच होती दिखी. सोशल मीडिया पर भैंसे और युवकों का ये मजेदार किस्सा हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में कुछ लड़के भैंसागाड़ी पर बैठकर उस भैंसे को चिढ़ाते हैं, जिससे वो गुस्से में आ जाता है. फिर जो होता है, वो देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. भैंसा रॉन्ग साइड जाकर डिवाइडर से टकराता है और लड़के एक के ऊपर एक गिर पड़ते हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

भैंसे को चिढ़ाया तो खेल पलट गया

एक्स पर @effucktivehumor नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर हुआ जो तेजी से लोकप्रिय हो गया. इसमें कई लड़के भैंसागाड़ी पर बैठे-बैठे चिल्लाकर उस भैंसे को उकसाते नजर आ रहे हैं. शुरुआत में उन्हें लगता है कि भैंसा भाग नहीं पाएगा और वो आसानी से निकल जाएंगे. लेकिन जैसे-जैसे भैंसे को आवाज से परेशान किया जाता है, उसका गुस्सा बढ़ता जाता है. आखिर में भैंसा रॉन्ग साइड जाकर पूरी गाड़ी को डिवाइडर से टकरा देता है. इसके बाद सभी युवक एक-दूसरे पर गिर पड़ते हैं. ये दृश्य देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 

इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग भैंसे की चालाकी और युवकों की हालत देखकर खूब हंस रहे हैं. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “दूसरों को परेशान करने वालों की यही हालत होती है.” दूसरा कहता है कि “अच्छा हुआ, भैंसे को परेशान करने वालों के साथ यही होना चाहिए था,” तीसरे ने लिखा, “वो तो एक को निपटाने वाला था.” कुछ यूजर भैंसे की तारीफ करते दिखे, तो कुछ ने युवकों की हालत पर मजाक उड़ाया.