AI बनने चला Love गुरु, अब खुद ढूंढेगा आपके लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर, नहीं होने देगा रिश्तों में गड़बड़ी!

AI Dating App: आज के समय में ऐसा शायद ही कोई फील्ड हो जहां AI की एंट्री न हुई हो. हर फील्ड में अब AI अपना लोहा मनवा रहा है. अब इसी एआई ने डेटिंग की दुनिया में भी प्रवेश कर चुका है. ऐसा ऐप आ गया है जो आपके पार्टनर से सही मेल खाने में मदद करेगा. इस ऐप का नाम है Sitch. यह ऐप ऐसा फीचर पेश करता है जो आपके लिए सही पार्टनर खोजने में बड़ी भूमिका निभाएगा. Sitch ऐप 50 सवालों के जरिए से आपके और आपके होने वाले साथी के बीच मेल मिलाप कराएगा, जिससे यूजर्स को उनके व्यक्तित्व और पसंद के मुताबिक सही पार्टनर मिल सके.

Sitch एक नया AI-आधारित डेटिंग ऐप है, जो अब तक चल रहे स्वाइप फार्मूले को पूरी तरह से बदलने का दावा करता है. इसमें ग्लोबल डेटिंग एक्सपर्ट Nandini Mullaji की वैल्यूज और एआई टेक्नोलॉजी साथ मिलकर काम करती है. यूजर्स करीब 50 सवालों के जवाब देते हैं, टेक्स्ट या वॉइस के माध्यम से जिससे उनकी बेसिक जानकारी से कहीं ज्यादा समझ मिल सके. इसके बाद AI उनके लिए क्यूरेटेड मैच सेजेस्ट करता है और अगर दोनों यूजर्स राजी होते हैं, तो वे AI के साथ ग्रुप चैट में जुड़ जाते हैं. आगे की डेट्स और फीडबैक भी AI को और ज्यादा पर्सनलाइज करने में सहायता करता है.

जानिए कैसे करता है यह काम
Sitch के मुताबिक उसकी प्रोफाइल क्रिएशन बहुत ही ज्यादा डिटेल्ड वाली है, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) का प्रयोग करते हुए ये 75+ पैरामीटर जैसे वैल्यूज, लाइफस्टाइल, टारगेट सभी चीजों का स्टडी करता है. इस डेटा को डेटिंग एक्सपर्ट Nandini Mullaji की पारंपरिक मैचमेकर की इनसाइट्स से मिला कर AI मॉडल बनाया गया है.

जब यूजर्स किसी मैच को ओके कर लेते हैं तो AI उन्हें एक ग्रुप चैट में जोड़ देता है. जिससे शुरुआती बातचीत आसानी से हो सके. इसके साथ ही डेट्स के बाद दिया गया फीडबैक भी सिस्टम में शामिल किया जाता है. ताकि भविष्य में और ज्यादा सटीक और उपयुक्त मैच सजेस्ट किए जा सकें.

फ्री है या देने होंगे पैसे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप फ्री नहीं है और इसका मॉनेटाइजेशन Pay-per-setup मॉडल पर आधारित है. इसमें तीन सेटअप के लिए लगभग 7,900 रुपये, वहीं 5 सेटअप के लिए लगभग 11,000 रुपये और 8 सेटअप के लिए लगभग 14,000 रुपये चार्ज किए जाते हैं. Sitch के अनुसार नए यूजर्स की प्रोफाइल मैन्युअली चेक की जाती है जिससे सुरक्षा बनी रहे.

क्या यह AI-आधारित डेटिंग तरीका गेमचेंजर साबित होगा?
Sitch को अब तक कुल लगभग 61.40 करोड़ रुपये का फंड मिल चुका है, जिसमें M13 और a16z Speedrun के $5M सीड शामिल हैं. फिलहाल यह ऐप न्यूयॉर्क में उपलब्ध है और जल्द ही दूसरे शहरों में लॉन्च करने की योजना है. हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.