रायपुर: IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था IFMA की भारतीय इकाई यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में तेलंगाना एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन द्वारा 7 वीं सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. एसएस कन्वेंशन सेन्टर, शम्शाबाद, एयरपोर्ट रोड, हैदराबाद में 22 से 25 जनवरी तक ये चैंपियनशिप आयोजित हुआ. इसमें छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 4 काँस्य सहित कुल 8 पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है.
राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को एक मात्र स्वर्ण पदक दंतेवाड़ा की टिकेश्वरी साहू और रायपुर के शुभम कुमार निषाद की टीम ने mix mai muay इवेन्ट में हासिल किया है, जो प्रदेश के लिए काफी गर्व का विषय है. उन्होंने आगे बताया कि 7वीं UMAI सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू ने तीन पदक (एक स्वर्ण, एक रजत और एक काँस्य) पदक जीते. वहीं रायपुर के शुभम कुमार निषाद ने दो पदक (एक स्वर्ण और एक काँस्य) पदक जीते.
सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने छत्तीसगढ़ का 17 सदस्यीय दल हैदराबाद गया था. जिसमे 4 महिला और 8 पुरुष खिलाड़ी, 2 निर्णायक गण और 3 अधिकारी शामिल थे.
दंतेवाड़ा की टिकेश्वरी साहू और रायपुर के शुभम कुमार निषाद की टीम को स्वर्ण
18 वर्ष के ऊपर के आयु वर्ग में आयोजित हुई उक्त सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर आगामी अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप, दिसंबर 2026 में आयोजित होगा. आगामी एशियन इंडोर और मार्शल आर्ट्स गेम्स और राष्ट्रीय खेल 2027 मेघालय के लिए पात्र खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा. सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप हैदराबाद में भारत के 26 राज्यों के लगभग 425 खिलाड़ी, अधिकारी शामिल हुए.
7 वीं सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप
छत्तीसगढ़ के पदक विजेता
महिला वर्ग में इनको मिला पदक
दिव्या अग्रवाल, रायपुर – रजत पदक +23 yrs, -45kg
वाणी बालोद, रजत पदक +23 yrs, -57kg
टिकेश्वरी साहू खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा. स्वर्ण पदक mix mai muay इवेन्ट, रजत पदक वाये क्रू इवेन्ट, काँस्य पदक – रजत पदक +23 yrs, -48kg
पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों ने हासिल किया पदक
शुभम कुमार निषाद रायपुर – स्वर्ण पदक (mix mai muay इवेन्ट, काँस्य पदक +23 yrs, -54kg
विद्या कुमार सोनी रायपुर, काँस्य पदक – 23 yrs, -60kg, अनुभव राय रायपुर, काँस्य पदक +23 yrs, -63kg
इसके अलावा छत्तीसगढ़ दल में शामिल अन्य 6 खिलाड़ी डॉली वर्मा, आर्यन पटेल, अमरजीत सिंह, जय कुमार, पारस सावरकर और प्रवीण साहू सभी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर, क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए.