राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज! इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया.

राजस्थान में अधिकतम तापमान जवाई बांध पाली में 28.0 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया. कल एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचण तंत्र बना हुआ था.