मुक्तसर में नोएडा जैसा हादसा, राजस्थान नहर में कार लेकर गिरा

मुक्तसर। लंबी के गांव माहूआना के पास राजस्थान नहर में विगत रात कार समेत एक व्यक्ति गिर गया। कार चालक गांव लंबी का 45 वर्षीय हरदीप सिंह बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर गांव वासियों और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा कार और चालक की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। सुबह से तलाश चल रही है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में भी ऐसा हादसा हुआ था। देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए निर्माणाधीन माल के बेसमेंट में भरे पानी में जा गिरी थी। हादसे में कार चालक युवराज (27) की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई थी।