राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज यानी 3 फरवरी को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. यहां के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.

मौसम विभाग ने 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिसमें धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, बारां, बूंदी, दौसा, डीग, सवाई माधोपुर, सीकर और भरतपुर शामिल हैं.

राजस्थान के कई जिलों में 3 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं, जिसमें चूरू, दौसा, भीलवाड़ा, अलवर, और भरतपुर शामिल हैं. इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी.