चांदी के भाव में आई आज भारी गिरावट! जानें कितने रुपये सस्ता हुआ

Silver Rate Today: आज 5 फरवरी को चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसने आम ग्राहकों से लेकर बड़े निवेशकों तक को असमंजस में डाल दिया है. एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोना सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर पिछले दिन की तेजी के बाद MCX पर आई गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की थोड़ी राहत दी है.

अगर आप चांदी में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा बाजार की हलचल आपको चौंका सकती है. एक समय चांदी ₹4,20,000 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी, लेकिन अब इसके दाम गिरकर करीब 2,58,096 प्रति किलो रह गए हैं.

आज क्या है गोल्ड रेट? (Gold Rate Today)

आज चांदी 6 फीसदी के लोवर सर्किट पर खुली है. Comex यानी इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी लुढ़क गई है. चांदी (Silver Rate) की कीमत 9.73% गिरकर 76.045 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. इसके अलावा गोल्ड में भी गिरावट देखी जा रही है. MCX पर गोल्ड में 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. गोल्ड रेट फिलहाल 149000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी का रेट
आपको बता दें कि डॉलर की मजबूती और तेज रैली के बाद मुनाफावसूली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, अब निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से थम गई है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुासर, सराफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹6,280 और 22 कैरेट सोना ₹5,760 तक महंगा हो चुका है. आज भी दोनों की कीमतों में प्रति 10 ग्राम ₹10 की तेजी आई है. वहीं चांदी की कीमतें भी लगातार दूसरे दिन बढ़ी हैं. दिल्ली में आज चांदी प्रति किलो ₹100 चढ़ गई है.

चांदी की बात करें तो सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन चढ़ी है. 1 फरवरी की स्थिरता को शामिल करें तो पिछले पांच दिनों में एक किलो चांदी करीब ₹1.30 लाख तक सस्ती हो गई थी, जबकि इसके बाद लगातार दो दिनों में इसमें कुल ₹40,100 की तेजी आई. हालांकि आज दिल्ली में चांदी के भाव में हल्की नरमी दिखी और यह प्रति किलो ₹100 टूट गई. फिलहाल दिल्ली में चांदी ₹3,20,100 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है. चेन्नई, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में भी चांदी लगभग इसी कीमत पर कारोबार कर रही है.

एक्सपर्ट की राय
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एनालिस्ट–कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, रिकॉर्ड ऊंचाई से आई गिरावट, मार्जिन में बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के कारण बाजार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट एन.एस. रामास्वामी का कहना है कि सोना और चांदी में हालिया गिरावट, तेज तेजी के बाद आया एक स्वाभाविक “शेकआउट” है. उनके मुताबिक डॉलर की मजबूती से कुछ बिकवाली जरूर बढ़ी, लेकिन सोने का मजबूत बुल ट्रेंड अब भी कायम है.

इसे सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीद, जियो-पॉलिटिकल जोखिम और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की बढ़ती मांग का समर्थन मिल रहा है. रामास्वामी बताते हैं कि 2025 की चौथी तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने करीब 230 टन सोना खरीदा था और 2026 में यह खरीद 800 टन से ज्यादा रहने की उम्मीद है. उनका मानना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बाद सोना इस साल फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है.