शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री कल (मंगलवार) आएंगे और सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के बाद, उनके साथ एक प्रेजेंटेशन है। निश्चित रूप से, जब प्रधानमंत्री आते हैं, तो हमेशा उम्मीद रहती है। जब वह धरातल पर आएंगे और देखेंगे, तो वे स्थिति का आकलन करेंगे। हमें विशेष राहत पैकेज की उम्मीद है। हमने कई बार कहा है कि एक विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए। नुकसान का अनुमान 5 हजार करोड़ तक है और यह इससे ज्यादा भी बढ़ सकता है, क्योंकि पंचायत में कई सड़कें हैं टूटी हुई हैं। वहीं, केंद्रीय टीम भी निरीक्षण करेगी।