दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने पीटा, हाथ-पैर बांधकर सड़क पर घसीटा

मुरादाबाद। बुधवार सुबह सड़क पर पारिवारिक क्लेश देखने को मिला। पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहे पति की सरेआम पिटाई हो गई। दरअसल, पत्नी ने दोनों को पकड़ लिया। उसने पहले पति के साथ रह रही महिला की पिटाई की। उसके बाद पति के साथ मारपीट की। महिला व उसके मायके वालों ने पति के हाथ बांध दिएं। उसके बाद सड़क पर काफी दूर तक घसीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। तीन थाने के पुलिस बल ने स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर भेज दिया।

यह है पूरा मामला
पाकबड़ा के मुहल्ला बड़ा मंदिर निवासी एक युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह 20 दिन पहले घर छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा। इस बात की जानकारी पत्नी को लगी, तो उसने तलाशी शुरू कर दी।
उसको पति की जानकारी मिली। उसने मायके वालों के साथ उसको पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार सुबह 10 बजे पति व महिला को उसने एक साथ पकड़ लिया। दोनों को चप्पलों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। यह देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।

महिला के मायके वालों ने पति के हाथ बांध दिए। उसके बाद काफी दूर तक उसको सड़क पर घसीटते हुए ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थिति को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल पहुंचा। मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गए।

थाने में पति-पत्नी के परिजनों के साथ बातचीत शुरू की। दोनों पक्षों में शांति समझौता कराकर घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी ने कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र नहीं दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.