Weather Update Today: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। देशभर में मॉनसून का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिल रहा है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों का अपडेट जारी किया है।

दिल्ली-NCR
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। सितंबर की शुरुआत तक बादल लुका-छिपी का खेल खेलते रहेंगे और कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 97 से 87 फीसदी के बीच रही। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 71 दर्ज किया गया, जो “संतोषजनक” श्रेणी में है।

बिहार
बिहार में मानसून की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। पटना में उमस भरी गर्मी रही, लेकिन मौसम विभाग ने गुरुवार से बदलाव की संभावना जताई है। 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। बीते 24 घंटों में वैशाली जिले के पातेपुर में 34.4 मिमी सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश
यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। आगरा में बुधवार को सुबह बूंदाबांदी और दोपहर में धूप निकली, जबकि शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, पीलीभीत में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। हालांकि गोरखपुर में अभी बारिश का इंतजार करना होगा।

हरियाणा-पंजाब
हरियाणा और पंजाब में नदियां उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों की बस सेवाएं बाधित हुईं। फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र में बारिश जनित हादसों में तीन लोगों की मौत भी हुई है। मौसम विभाग ने दो सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना जताई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.