रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 58 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस लिस्ट में 6 सहायक सेनानी भी शामिल हैं. नई पोस्टिंग लिस्ट में उन अफसरों को भी जगह दी गई है जिन्हें हाल ही में प्रमोशन मिला है. इनमें इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर, रेडियो इंस्पेक्टर, रक्षित इंस्पेक्टर और सीनियर रिपोर्टर कैडर से प्रमोशन पाए अधिकारी शामिल हैं.
क्यों अहम है यह तबादला?
गृह विभाग की ओर से जारी यह आदेश कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती को ध्यान में रखकर लिया गया है. माना जा रहा है कि नए तबादले से जिलों में फोर्स मैनेजमेंट और पुलिसिंग सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा.
प्रमोशन पाए अफसरों को जिम्मेदारी
तबादले के साथ ही कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं. खासतौर पर प्रमोशन पाकर DSP रैंक में पहुंचे अधिकारियों को अब जिलों और इकाइयों में ऑपरेशनल और एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क की बड़ी भूमिका निभानी होगी.
अधिकारियों में हलचल
58 अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. कई अफसरों को पहली बार DSP रैंक में स्वतंत्र चार्ज मिला है, जबकि कुछ को रणनीतिक जिलों में अहम पदभार सौंपा गया है. गृह विभाग के मुताबिक, यह तबादले रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की मौजूदा जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव बेहद अहम माने जा रहे हैं.