आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी रोहीणी आचार्य अकसर सुर्खियों में छाई रहती है. वहीं एक बार फिर चर्चा में है. वजह ये है कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी अकाउंट्स से काफी परेशान हैं. उन्होंने इसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले का खुलासा तब सामने आया जब उनके नाम से आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट फैलाया जाने लगा.
रोहिणी आचार्य का एक्शन
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “सोशल मीडिया, फेसबुक – इंस्टाग्राम के प्लेटफार्मस पर मेरे नाम से कई फर्जी अकाउंटस सक्रिय हैं, इन एकाउंट्स को कुछ असामाजिक – शरारती तत्वों के द्वारा चलाया चलाया जा रहा और उन पर निरंतर अमर्यादित, तथ्यविहीन, फर्जी कंटेंट्स डाले जा रहे हैं… आप लोगों की जानकारी के लिए मैं बताना चाहती हू्ं कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स ( ट्विटर ) पर ब्लू टिक वाले एकाउंट्स मेरे वास्तविक एकाउंट्स हैं.”
रोहिणी आचार्य ने बताया कि फर्जी अकाउंट्स चलाने वालों की पहचान हो चुकी है. इस मामले में बिहार पुलिस के साइबर सेल को शिकायत दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.
रोहिणी आचार्य पहले भी कई कारणों से चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट कर सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद उन्हें सारण लोकसभा सीट से टिकट मिला, हालांकि वह चुनाव हार गईं, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी में सक्रिय रहीं.