ये हैं आज की 6 लकी राशियां, लक्ष्‍मी जी की कृपा से बढ़ेगा धन, मिलेगा रुका हुआ पैसा

27 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन 6 राशियों के लिए भाग्‍यशाली रहने वाला है. आज इन राशि वालों पर मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा रहेगी. जिससे इन लोगों के जीवन में धन-समृद्धि बढ़ेगी. साथ ही रुका हुआ पैसा मिलेगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. चंद्रमा का अपनी ही राशि कर्क में गोचर करना लोगों को शुभ फल देगा. मानसिक शांति भी महसूस होगी. जानिए आज की लकी राशियां कौन-कौन सी हैं.

आज की लकी राशियां
वृषभ राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. पैसे के कारण जो काम अब तक रुके हुए थे, वे तेजी से पूरे होंगे. वर्कप्‍लेस पर आपका प्रभाव और सम्‍मान बढ़ेगा. आपको प्रमोशन, नई जिम्‍मेदारी मिलने के योग हैं. नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्‍छा है. आपकी पर्सनालिटी का आकर्षण बढ़ेगा. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है.
शुभ रंग – गुलाबी
उपाय – श्रीसूक्त का पाठ करें.

मिथुन राशि के लिए आज आज का दिन कैसा रहेगा
मिथुन राशि वाले आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और तेजी से काम निपटाएंगे. आपका काम देखकर बॉस से लेकर सहकर्मी भी हैरान रह जाएंगे. अच्‍छी बात ये है कि इसका सकारात्‍मक फल भी मिलेगा. शाम को परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे. तनाव दूर होगा.
शुभ रंग – बैंगनी
उपाय – शाम को मां लक्ष्‍मी की पूजा करके खीर का भोग लगाएं.

कर्क राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा
कर्क राशि में ही चंद्रमा गोचर कर रहे हैं और इन जातकों को बड़ा लाभ देंगे. जीवन में उन्‍नति मिलेगी. साथ ही सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी. नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. वहीं कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा. कोई बड़ी समस्‍या सुलझने से राहत महसूस होगी.
शुभ रंग – सफेद
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के मामले में विशेष रूप से शुभ मिलेगा. इस राशि वालों को करियर में नया मौका मिल सकता है. जल्‍द नई जॉब का ऑफर मिलने के योग हैं. वहीं जिन लोगों के करियर में समस्‍याएं थीं, वे अब दूर होंगी. घर से भी जरूरी सहयोग मिलेगा. आज कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो आपका दिल खुश कर देगा.
शुभ रंग – सफेद या क्रीम.
उपाय : लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.

मकर राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरी-व्‍यापार के लिए अच्‍छा रहेगा. विशेष तौर पर जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं, उन्‍हें लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें. लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. संपर्क से लाभ होगा.
शुभ रंग – हल्‍का नीला
उपाय – शनि चालीसा पढ़ें.

कुंभ राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा
कुंभ राशि के जातकों का आज पुराना अटका काम बन सकता है. जिससे आपको राहत महसूस होगी. साथ ही रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है. अप्रत्‍याशित जगह से मदद मिल सकती है. लोन या बैंक से जुड़ा काम सफलता से पूरा होगा. घर में खुशहाली रहेगी. विवादित मामला आपके पक्ष में हल होगा.