- शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग - May 2, 2024
- कौन लगा रहा है उत्तराखंड के जंगलों में आग? 761 मामले दर्ज, 52 गिरफ्तार! अब कार्रवाई की तैयारी - May 2, 2024
- मध्यप्रदेश में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई पन्ना की भाजपा नेता सारिका खटीक - May 2, 2024
नई दिल्ली: भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पारा 44 डिग्री को पार करने की ओर है। घर में लोग जहां कूलर और ऐसी की मदद से खुद को राहत पहुंचा रहे हैं तो वहीं काम पर बाहर निकले लोग छाया और ठंडे पेय पदार्थ का सहारा ले रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक बारात का है जो भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने साथ एक सुरक्षित बाड़ा साथ लिए हुए है। बारात के लिए गए ऐसे जुगाड़ को देख लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
कहां का है वीडियो
तपती गर्मी से बचने के लिए बारात के इस अनोखे जुगाड़ वाले वीडियो को रिटायर्ड एयर मार्शल एविएटर अनिल चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। अनिल चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सन शेड और बारात के लिए सुरक्षित बाड़ा, नवाचार प्रचुर मात्रा में दिख रहा है। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण गर्मी में निकली इस बारात में दूल्हा घोड़े पर सवार है और बाकी बाराती जिसमें पुरुष के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। जहां गाने की धुन पर लोगा नाच-गा रहे हैं वहीं भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने साथ सन शेड भी लिए हुए हैं। हालांकि वीडियो देश के किस कोने का है यह तो पता नहीं चल पाया है लेकिन दिन में बारात के इस अनोखे जुगाड़ ने लोगों को रिएक्ट करने का मौका दे दिया है।
Sun shade and mobile secure enclosure for barat. Innovations galore pic.twitter.com/rdxUV45Qfg
— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) April 27, 2022
लोगों का क्या रहा रिएक्शन
एविएटर अनिल चोपड़ा के ट्विटर पर शेयर किए गए इस अनोखे वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह वीडियो सूरत का है, मैं नीले कलर का सिटीलिंक देख सकता हूं। पंकज नामक यूजर ने इस अनोखे जुगाड़ पर लिखा कि दिल्ली में अब बारात में भी ऐसी देखा जा सकता है,दूल्हे की बघ्घी के साथ विंडो एसी है जो उसके चेहरे पर ठंडी हवा दे रहा है। शादी और भारत में हमेशा से ही फालतू चीजें होती हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय मतलब जुगाड़। एक और यूजर ने लिखा कि आधुनिक समस्या के लिए आधुनिक समाधान की आवश्यकता है।